यहां हत्या कर फेंके गए महिला के शव की तीन माह बाद भी शिनाख्त नहीं

खबर शेयर करें

फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा खुर्द के सिवान में एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने क्षत विक्षत हालत में बरामद किया था। तीन माह बीत जाने के बाद भी शव की शिनाख्त न होने से पुलिस सवालों के घेरे में है।

फरेंदा थाना क्षेत्र का मामला

 फरेंदा पुलिस इन दिनों सवालों के घेरे में है। जनता द्वारा पुलिस पर अपराध रोकने में नाकाम होने का आरोप लगाया जा रहा है। फरेंदा थाना क्षेत्र में हत्या करके फेंकी गई शव की शिनाख्त अब तक पुलिस द्वारा न किये जाने से कई सवाल उठ रहे है। तीन माह बीत जाने के बाद भी महिला के शव की शिनाख्त न कर पाने को लेकर जनता पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रही है।  

बता दें कि फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा खुर्द के सिवान में एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने क्षत विक्षत हालत में बरामद किया था। गांव के सिवान में शव की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज के 200 मीटर पीछे रेलवे लाइन के पास ग्रामीणों ने महिला का शव देखा था। शव मिलने की सूचना तत्काल फरेंदा पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर फरेंदा पुलिस मौके पर भी पहुंच गई थी। पुलिस ने शव के आसपास के गेहूं के खेतों को भी देखा था। शव के पास लेडीज चप्पल भी बरामद हुआ था। देखने से लग रहा था कि महिला का शव तीन-चार दिन पुराना है। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। जिससे भीषण दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी थी, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देखने से भी लग रहा था कि महिला का हत्या कर शव यहां फेंका गया था। लगभग माह बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई है। नहीं उस मामले में पुलिस कोई सुराग ही जुटा पाई है। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

More News Updates