राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

खबर शेयर करें

राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने दोपहर 12 बजे संसद भवन पहुंची, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह सहित सभी मुख्यमंत्री और एनडीए के सारे नेता मौजूद रहें। नामांकन के दौरान ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहे। बीजद ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री मोदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक रहे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी प्रस्तावकों में शामिल हुए।