किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

स्लग : एसडीएम को सोपा ज्ञापन
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर
एंकर : बाजपुर में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से हरेंद्र सिंह लाडी ने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान उन्होंने मांग पूरी ना होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी। बता दे कि किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय में एकत्र हुए, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गन्ने की फसल का भुगतान करने, धान की फसल का बकाया भुगतान करने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को सौंपा। वही किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को लुभावने सपने दिखाती है लेकिन सरकार द्वारा किसानों को ना तो फसलों का उचित मूल्य दिया जा रहा है और ना ही समय से फसलों का भुगतान किया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मांगों पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया गया और उन्हें पूरा नहीं किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
बाइट : हरेंद्र सिंह लाड़ी …………… प्रदेश अध्यक्ष, किसान कांग्रेस

More News Updates