मेरठ के दो लाख के इनामी गौ तस करो का असम में हुआ एनकाउंटर

खबर शेयर करें

मेरठ पुलिस के अनुसार कस्‍बा फलावदा का रहने वाला अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान गौ तस्करी में लगे थे। वे देश के कई राज्यों से गो तस्करी करते थे। असम में अकबर बंजारा पर दो लाख का इनाम घोषित किया गया था।
पूर्वोत्तर भारत के शातिर अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान बंजारा को असम पुलिस ने मुठभेड में मार गिराया। पुलिस दोनों भाइयों को रिमांड पर लेकर असम बार्डर का रास्ता देखने ले गई थी। तभी बंजारा गैंग से जुड़े आतंकी संगठन के सदस्यों ने पुलिस पर हमला कर दोनों भाइयों को छुड़ाने का प्रयास किया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के चार जवान भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस को मौके से एके-47, दो मैगजीन, 35 कारतूस और 28 खोखे मिले हैं। दोनों भाई मेरठ जिले के फलावदा कस्बे के रहने वाले थे।

दोनों पर था दो लाख का इनाम

असम के कोकराझार जनपद के पुलिस अधीक्षक प्रतीक दूबे ने बताया कि मेरठ जिले की पुलिस ने अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान बंजारा निवासी मोहल्ला बंजारान थाना फलावदा को पकड़ा था। दोनों पर दो लाख का इनाम था। 13 अप्रैल को दोनों भाइयों को मेरठ से असम पुलिस अपने साथ ले गई थी और इनाम की नगद राशि भी एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी दी थी। मेरठ से लाकर दोनों भाइयों को जेल भेज दिया था। कोकराझार कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद सोमवार को पुलिस दोनों भाइयों को गोसाईगांव थाने के असम बार्डर पर ले जा रही थी। जिसे रास्ते से दोनों भाई बांग्लादेश में गोतस्करी करते थे। एसपी प्रतीक दूबे ने बताया कि तभी जंगल में जोमद्वार स्थित संकोश नदी के पास घात लगाए बैठे अकबर बंजारा से जुड़े आंतकी संगठन के सदस्यों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान मारा गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और स्वजन को सूचित कर दिया।

More News Updates