लालकुआं ब्रेकिंग-काम कर घर को लौट रहे लालकुआँ के टेम्पों मिस्त्री को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर “इलाज के दौरान हुई मौत” परिवार में मचा कोहराम-(पढ़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें

मुकेश कुमार -लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुभाष नगर स्थित पुराने चेकपोस्ट के समीप नैनीताल/ ऊधमसिंह नगर बॉर्डर पर बीती देर रात काम कर घर को लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने 108 की मदद से उसे हल्द्वानी उपचार के लिए भेजा जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक लालकुआँ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक दुकान पर टेम्पों मिस्त्री का काम करता था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।वही घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
‌‌‌‌‌‌यहाँ मिली जानकारी के अनुसार बीते देर रात काम कर घर को लौट रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुभाष नगर स्थित पुराने चेकपोस्ट के समीप नैनीताल/ ऊधमसिंह नगर बॉर्डर के पास हुआ। युवक की पहचान विरेंद्र कोरंगा उर्फ विरू निवासी भरतपुर शांतिपुरी थाना पन्तनगर के रूप हुई। इधर पुलिस के अनुसार मृतक युवक लालकुआँ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक दुकान पर टेम्पों मिस्त्री का काम करता था।जो काम कर घर को लौट रहा था इस दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए 108 की मदद से हल्द्वानी भेजा जहाँ उसकी मौत हो गई।
इधर एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र आर्य ने बताया कि मृतक युवक शान्तिपुरी के भरतपुर में रहता है जो लालकुआँ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक दुकान पर टेम्पों मिस्त्री का काम करता था।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी तथा दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

More News Updates