लालकुआं ब्रेकिंग- लालकुआँ नगर पंचायत के तेजतर्रार सभासद भुवन चन्द्र पाड़े ने लालकुआँ वासियों को दी दीपावली, भाईदूज और छठ महापर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई”बोले “यह पर्व हमें प्रेम, एकता और सद्भाव का देता है संदेश-(पढ़े पूरी खबर)


लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के युवा काग्रेंस नेता एवं नगर पंचायत लालकुआँ के तेजतर्रार सभासद भुवन चन्द्र पाड़े ने लालकुआँ क्षेत्र की जनता को दीपावली और भाईदूज तथा छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देता है।
श्री पाड़े ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का नहीं बल्कि मानवता और करुणा का पर्व है। हमें इस अवसर पर जरूरतमंदों की मदद कर उनकी जिंदगी में भी खुशियों की रौशनी फैलानी चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदूषण-मुक्त, सादगीपूर्ण और सुरक्षित दीपावली मनाएं।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें समाज में एकजुटता और सकारात्मकता बढ़ाने की प्रेरणा देता है मैं कामना करता हूं कि यह दीपावली हर घर में नई आशा, ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए।
उन्होंने लालकुआँ की जनता की सुख-शांति और उन्नति की मंगलकामनाएं करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने क्षेत्र एक बार पुनः सभी नगरवासियों को दीपावली और भाईदूज एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें