लालकुआं ब्रेकिंग- वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूरन सिंह रजवार ने लालकुआँ वासियों को दीपावली और भाईदूज की शुभकामनाएं, बोले “दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक-(पढ़े पूरी खबर)


लालकुआँ काग्रेंस के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व सभासद पूरन सिंह रजवार ने दीपावली के अवसर पर लालकुआँ तथा प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है । साथ ही उन्होंने सभी से यह पर्व सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने की अपील की है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है और यह प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश फैलता है।
उन्होंने कहा कि इस दिन श्रद्धालु धन और समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की पुजा करते हैं यह उल्लास का पर्व आत्मचिंतन और आत्म सुधार का भी अवसर होता है।
उन्होंने सभी नगरवासियों को दीपावली के साथ साथ भाईदूज और छठ महापर्व की भी बधाई और शुभकामनाएं दी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें