लालकुआं ब्रेकिंग-नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई “प्रदेशवासियों के सुखी जीवन एवं समृद्धि की मंगल कामना की है-(पढ़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें

(मुकेश कुमार) लालकुआँ– नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली एवं भाईदूज के पावन पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
उन्होंने इस दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह रोशनी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। इस दिन दीपक न केवल घरों को सजाने के लिए बल्कि जीवन के एक गहन सत्य को संप्रेषित करने के लिए भी जलाए जाते हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस अवसर पर सब मिलकर शांति, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाएं तथा एक समृद्ध और उज्ज्वल प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें। उन्होंने दीपावली एवं भाईदूज के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों के सुखी जीवन एवं समृद्धि की मंगल कामना की है।

More News Updates