लालकुआं ब्रेकिंग-पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने दी सभी लालकुआँ वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं,बोले ” दिवाली पर स्थानीय उद्यमियों व कारीगरों के श्रम का करें सम्मान,वोकल फॉर लोकल, अभियान को बनाए सफल-(पढ़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें

लालकुआँ दीपावली के पावन अवसर पर लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने प्रदेशवासियों एवं लालकुआँ वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने अपने सदेंश में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई पर अच्छाई की जीत और नकारात्मकता पर सकारात्मकता के प्रतीक रूप में मनाया जाता है। उन्होेंने आशा जताई कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख,समृद्धि और शांति लेकर आए। उन्होंने आम जन से अपील की कि वे इस त्योहार को पर्यावरण के अनुकूल ढ़ग से मनाएं और दूसरों की खुशियों का भी ध्यान रखें। उन्होंने सभी नागरिकों के स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन की कामना की है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस दीपोत्सव पर हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को सशक्त बनाते हुए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें,स्थानीय उद्यमियों व कारीगरों के श्रम का सम्मान करें।
साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ ग्रीन पटाखों का उपयोग कर स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त दीपावली मनाने के साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, आरोग्यता और समृद्धि का संचार करे ,शुभ दीपावली।

More News Updates