लालकुआं ब्रेकिंग-काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने दी विजयादशमी की बधाई, बोले-आज सत्य की जीत का दिन” जीवन में लें बदलाव का संकल्प -(पढ़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ युवा काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने विजयी दशमी (दशहरा ) पर्व के अवसर पर विधानसभा वासियों एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पर्व अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है और समाज को नई दिशा देने वाला संदेश देता है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीराम ने अन्याय और अधर्म पर विजय प्राप्त कर यह संदेश दिया कि सत्य और धर्म की राह कठिन जरूर हो सकती है लेकिन अंतत: विजय उसी की होती है। इसी भावना के साथ हमें भी अपने जीवन और समाज में व्याप्त बुराइयों, अंधविश्वास, भ्रष्टाचार, और अन्याय का अंत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे में हम सभी को अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए।
उन्होंने सभी विधानसभा वासियों तथा प्रदेशवासियों को विजयी दशमी (दशहरा ) पर्व की बहुत बहुत शुभकामनाएं एंव बधाई दी है।

More News Updates