लालकुआं ब्रेकिंग-भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद प्रेमनाथ पंडित ने ठोकी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से दावेदारी”बोले मौका मिला तो करूँगा नगर में चहुंमुखी विकास–(पढ़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें

मुकेश कुमार -लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के दावेदारो की संख्या निरंतर बढ़ रही है,चुनाव की तारीख अभी सुनिश्चित नहीं हो पायी है।लेकिन इतना जरुर है चुनाव नजदीक है नगर के गली, मोहल्लों में चुनावी चर्चाएं तेज होती जा रही है चारों तरफ दावेदारों का प्रचार प्रसार दिखाई दे रहा है।इधर नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व सभासद प्रेमनाथ पंडित ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा से दावेदारी करते हुए कहा कि चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 30 बर्षो से अधिक समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी कुछ ही समय शेष है जिसको लेकर जनता में उनका जन संपर्क अभियान जारी है तथा लोगों के दुख-सुख को लेकर घर-घर जा रहे है, लोगों का अपार जन समर्थन उन्हें मिल रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव लड़ने का अवसर दिया तो यह सीट जीतकर भाजपा के झोली में डालने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार मे विकास के सारे रिकार्ड टूट चुके है विधानसभा क्षेत्र में विकास चारों तरफ दिख रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को मूल आधार मानकर आगे बढ रही है।उन्होंने कहा कि नगर की जनता इस बार निकाय चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करके जीतायेगी और सेवा का अवसर देगी।

ओबीसी सीट होने पर लडूंगा चुनाव-प्रेमनाथ पंडित

इधर प्रेमनाथ पंडित कहते हैं कि अगर सीट ओबीसी होगी तो वह भाजपा के प्रबल दावेदार होगें। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले लम्बे समय से भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम किया है जिसके चलते पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बनायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए वें तन मन और धन से लड़ेंगे और जीतेगें भी और बड़े ही अन्तराल से विजय भी होंगे।

पार्टी देगी टिकट– प्रेमनाथ पंडित

जब हमारे द्वारा उनसे पूछा गया क्या भाजपा से आपको टिकट मिलेगा तो उन्होंन कहा कि पूर्ण रुप से आश्वस्त होकर चुनाव मैदान मे भाजपा के नीतिओ का प्रचार कर रहे है,आगे ईश्वर जाने।
55 बर्षीय प्रेमनाथ पंडित वर्तमान में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के साथ साथ समाजिक कार्यकर्ता है और शिक्षित भी है तथा शहर में उनका काफी अच्छा प्रभाव है समाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों से उनकी अलग छवि है हर कोई उन्हें दिल से चाहता है। वही विगत विधासभा चुनाव 2022 मे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के पद पर रहते भाजपा प्रत्याशी डा. मोहन सिंह बिष्ट को चुनाव जिताने मे प्रेमनाथ पंडित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वही प्रेमनाथ पंडित की आम जनमानस मे जन सेवा एवं समाजिक कार्यो के माध्यम से नगर में अच्छी खासी लोकप्रियता है जिस कारण वह भाजपा के जिताऊ उम्मीदवार साबित हो सकतें है।

धार्मिक एंव सामजिक कार्यो के साथ ही मानव सेवा में रहते हैं सबसे आगे।

55 बर्षीय प्रेमनाथ पंडित का जज्बा किसी 21 बर्षीय युवा की तरह ही है प्रतिदिन सुबह उठकर गरीब,असहाय लोगों की मदद करना उनका काम है। तथा बंदर और गायों को चारा खिलाना उनकी रोज की आदत है। साथ ही नगर में घूम रहे विक्षिप्त लोगों को भोजन देना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जिसके चलते प्रेमनाथ पंडित जनता के दिलों बसे हुए हैं। हर कोई उन्हें गरीबों के मसीहा के रूप में जानता है। प्रेमनाथ पंडित भी कहते हैं कि मानव सेवा और पशु सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है उन्होंने कहा कि प्रतिदिन उनके द्वारा गरीबों की सेवा की जाती है उन्होंने कहा कि अगर कोई भी उनके पास आता है तो वह खाली नही जाता है कुछ ना कुछ लेकर जरूर जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवा आगे भी इसी तरह चलती रहेगी।

नगर में करूँगा चहुंमुखी विकास-प्रेमनाथ पंडित

   इधर प्रेमनाथ पंडित ने कहा कि पिछले 30 बर्षो में नगर जो विकास हुआ वह ऊंट के मुहं में जीरा है नगर में विकास में जो गुणवत्ता होनी चाही थी वह ठीक से नहीं दिखी। जन बुनियादी समस्याओं से नित्य लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय में जनता ने उन्हें अशीर्वाद दिया तो लालकुआँ एक आर्दश नगर पंचायत की सूचि में शामिल होगा।
        उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर में पार्किंग व्यवस्था की होगी उसके बाद मिनी बस स्टैंड तथा बच्चों के लिए खेल मैदान, शोपिंग मॉल बनने की होगी इसके अलावा नगर में साफ सफाई में कोई कसर नही छोड़ेंगे। जिसके चलते शहर को गंभीर बिमारियों से दूर रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर का विकास जनता को साथ लेकर किया जाएगा हर वार्ड में जनता दरबार लगेगा जो काम जनता चाहेगी वह काम होंगे।

More News Updates