लालकुआं ब्रेकिंग -पहली बार लालकुआं पहुंचे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा का स्थानीय व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत, व्यापारियों को दिया सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा -(पढ़े पूरी खबर)


लालकुआं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा के पहली बार लालकुआं पहुंचने पर स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सरकार से हर संभव प्रयास का भरोसा दिया है।

यहां लालकुआं व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट , वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, उपाध्यक्ष नन्दन सिंह राणा एवं सभासद भुवन चंद्र पांडेय की अगुवाई में लालकुआं मैंने बजार में प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री नवीन चन्द्र वर्मा के पहली बार लालकुआं पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री वर्मा ने कहा कि वर्तमान की धामी सरकार व्यापारी हित में अनेक कदम उठा रही है तथा युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ऊंचाइयों की नई बुलंदियों को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि लालकुआं कुमाऊं का प्रवेश द्वार है इसमें व्यापार के बड़े बड़े उद्योग स्थापित है। प्रदेश और केन्द्र सरकार ने इसको अलग पहचान बनाने के लिए अग्रसर है। उन्होंने लालकुआं ईकाई की सराहना करते हुए कहा कि लालकुआं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ईकाई व्यापारी हितों के लिए अच्छा कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि जल्द ही लालकुआं ईकाई के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सरकार से व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिया।

इधर लालकुआं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री बनने पर पहली बार लालकुआं पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा का स्थानीय व्यापारियों तथा पदाधिकारियों ने स्वागत किया है उन्होंने कहा कि कुछ व्यापारी सम्बंधित समस्याएं उनके आगे रखी है जिसपर उनके द्वारा जल्द समाधान का भरोसा दिया है।
इस दौरान मुख्य रूप वरिष्ठ व्यापारी अख्तर खान, विनोद शर्मा, अरूण कुमार बाल्मीकि, विशाल, ममता चौहान, सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें