लालकुआं ब्रेकिंग-वरिष्ठ काग्रेंस नेता प्रमोद कालौनी ने दी लालकुआँ वासियों को दीपावली और भाईदूज की शुभकामनाएं एवं बधाई”बोले “इस दीपावली में हम सभी जलाएं स्नेह का दीपक-(पढ़े पूरी खबर)


लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एंव जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कालौनी ने प्रदेशवासी एवं लालकुआँ विधानसभा वासियों को दीपावली और भाईदूज पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रोशनी का त्यौहार दीपावली पर्व सबके जीवन और घर आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से आलोकित करें।
उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में त्योहारों से नई उमंग और स्फूर्ति आती है। धनतेरस से लेकर भाईदूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेलजोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत बनतीं है। धार्मिक आस्था के साथ त्योहार हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इस दीपावली में हम स्नेह का दीपक जलाएं जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।
उन्होंने एक बार पुनः लालकुआँ वासियों को दीपावली और भाईदूज की शुभकामनाएं और बधाई दी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें