लालकुआं ब्रेकिंग-हल्दूचौड भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय दुम्का उर्फ रोहित ने लालकुआँ वासियों को दी दीपावली और भाईदूज की शुभकामनाएं,लोगों से की स्वच्छता और सद्भाव बनाए रखने की अपील-(पढ़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता एवं हल्दूचौड मंडल के अध्यक्ष विजय दुम्का उर्फ रोहित ने दीपों के पंचपर्व, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा,भाई दूज तथा छठ महापर्व के अवसर पर प्रदेश एवं लालकुआँ वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस मौके पर श्री दुम्का ने कहा कि दीपावली का पर्व हमारी समृद्ध और वैभवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह त्यौहार समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि दीपों की उज्ज्वल ज्योति हमारे जीवन से अज्ञान और नकारात्मकता का अंधकार मिटाकर ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करे।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि इस पर्व पर हम पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लें।
उन्होंने कामना की कि दीपों के पर्व का यह त्यौहार सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
उन्होंने क्षेत्र एक बार पुनः सभी नगरवासियों को दीपावली और भाईदूज एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी है।

More News Updates