लालकुआं ब्रेकिंग-कांग्रेस ने निकाला कैडल मार्च”जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आंतकी हमले में शहीद उत्तराखण्ड के पांचों जवानों को दी श्रद्धांजलि”रखा दो मिनट का मौन”बोले”सरकार करें आंतकियों पर कठोर कार्यवाही -(पढ़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें

मुकेश कुमार- लालकुआं जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए सुरक्षा बलों पर आंतकी हमले में शहीद उत्तराखण्ड के पांच जवानों को काग्रेंस नेताओं ने कैडल मार्च निकालकर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की है इस दौरान उन्होंने दो मिनट का मौन भी धारण किया। जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


बताते चले कि यहाँ नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाडे और बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू के नेतृत्व में एकत्रित क्षेत्र के दर्जनों काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने लालकुआं रेलवे स्टेशन चौराहे से काररोड़ शहीद स्मारक तक कैडल मार्च निकालकर जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए सुरक्षा बलों पर आंतकी हमलें में शहीद उत्तराखण्ड के पांच जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


इस मौके पर काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुत दु:ख की बात है कि भाजपा सरकार के शासन काल में सीमाओं में तैनात सुरक्षा कर्मी मारे जा रहे हैं परंतु उसके कान में जूं नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दल सालों से सत्ता की गुणा भाग में व्यस्त भाजपा का देश की सुरक्षा या अन्य जरूरतों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के चलते आये दिन देश की सैना पर हमले हो रहे हैं जिससे देश के जवान सरहदों पर शहीद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब काग्रेंस चुप बैठने वाली नहीं है उसे निश्चित देश की चिंता है जनता की जरूरतों का ख्याल है। उन्होंने आगे कहा कि अब हर समय काग्रेंस जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार से आंतकियो पर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश की जनता केन्द्र सरकार के साथ है। उन्होंने सभी शहीद जवानों की आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंदन मेहता,पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा, महिला नेत्री बीना जोशी, गिरधर बाम, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More News Updates