लालकुआं ब्रेकिंग-भाजपा नेता रमेश कुनियाल ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली और भाईदूज की शुभकामनाएं एवं बधाई, लोगों से की दीपोत्सव पर्व को सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील-(पढ़े पूरी खबर)


लालकुआँ युवा भाजपा नेता एवं बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री रमेश कुनियाल ने प्रदेशवासियों और लालकुआँ के नागरिकों को दीपावली , भाईदूज और छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
इस अवसर पर श्री कुनियाल ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव लोगों के जीवन में प्रेम, आनंद और समृद्धि का प्रकाश फैलाए।
उन्होंने कहा कि दीपों की जगमगाहट से हर घर में नई आशा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से दीपोत्सव पर्व को सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें