जम्मू में शहीद हुए पिथौरागढ़ निवासी जवान महेंद्र सिंह

खबर शेयर करें

जम्मू में उत्तराखंड निवासी जवान का निधन हो गया है। जवान जम्मू कश्मीर में सेना में 54 बंगाल इंजीनियर में हवलदार के पद पर तैनात जवान था। जवान का निधन बाथरूम में पैर फिसल जाने से जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कनालीछीना विकासखंड के गैनाली गांव निवासी महेंद्र सिंह उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है। गुरुवार को जम्मू सेना कार्यालय से जवान के पिता भीम सिंह धामी को इस घटना की जानकारी दी गई। सूचना के सामने आने के बाद घर पर कोहराम छा गया। मौजूदा वक्त में जवान का परिवार नगर के विण क्षेत्र में रहता है। जवान की एक 19 माह की बच्ची है घर में उनकी पत्नी मीना और बच्ची और पिता और माता पुष्पा धामी रहते हैं।