(जसपुर) प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

खबर शेयर करें

रिपोर्टर- विनोद अग्रवाल

जसपुर। देश के नेतृत्व की सुरक्षा व्यवस्था में चूक के घटनाक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी को बुधवार को पंजाब में हुसैनीवाला के रास्ते से लौटना पड़ा प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में इस गंभीर चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी मे भारी रोष व्याप्त है जिसके चलते जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका वही भाजपा नगर अध्यक्ष सुधीर विश्नोई ने बताया कि कल पंजाब में होने वाली रैली में वंहा के उग्रद्रवियो द्वारा रास्ता रोका गया ओर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई उन्होंने कहा पंजाब सरकार द्वारा ये तानाशाही रबैया नही होना चाहिए ओर उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।