गन्ना एवं चीनी उद्योग सचिव द्वारा चीनी मिल का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें

स्लग : चीनी मिल का निरीक्षण
रिपोर्टर : बिशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर
एंकर : बाजपुर के चीनी मिल गेस्ट हाउस में गन्ना एवं चीनी उद्योग सचिव विजय कुमार यादव पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और जिसके उपरांत उन्होंने चीनी मिल का निरीक्षण किया। बता दें कि बाजपुर चीनी मिल के बीते पेराई सत्र में काफी कमियां सामने आई थी, जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा गन्ना मंत्री से उच्चाधिकारियों द्वारा बाजपुर चीनी मिल का निरीक्षण कराए जाने की मांग की गई थी। इसी के चलते बाजपुर चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए गन्ना एवं चीनी उद्योग सचिव विजय कुमार यादव बाजपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और चीनी मिल में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। जिसके उपरांत उन्होंने चीनी मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि चीनी मिल को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया है और चीनी मिल में जो समस्याएं सामने आ रही हैं उनका समाधान किया जाएगा।
बाइट : विजय कुमार यादव ………… गन्ना एवं चीनी उद्योग सचिव