शादी समारोह में हुआ हादसा,हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरी महिलाएं,13 की मौत की आ रही है खबर,राहत एवं बचाव कार्य जारी

खबर शेयर करें

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक खबर आ रही है यहां बुधवार देर शाम एक कुएं में शादी समारोह के दौरान एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं। फिलहाल, 9 बच्चों समेत 13 महिलाओं की मौत की खबर है।इसके अलावा 20 से अधिक घायलों की संख्या बताई जा रही है। हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला में एक घर में शादी थी। इस दौरान गांव की महिलाएं और लड़कियां शादी वाले घर के पास मौजूद कुएं पर खड़ीं थीं। इस दौरान हल्दी का रस्म निभाया जाना था। महिलाओं और लड़कियों के खड़े होने के चलते अचानक कुएं पर लगी लोहे की जाली टूट गई जिसके चलते महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गईं।

यह भी पढ़ें 👉 बिग ब्रेकिंग-:(देहरादून से बड़ी खबर)राज्य में नाइट कर्फ्यू समाप्त,आंगनवाड़ी केंद्र खुलेंगे इस तारीख से, शासन ने की नई SOP जारी. पढ़ें SOP
लड़कियों और महिलाओं के कुएं में गिरने के तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की ओर से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल अभी तक 9 बच्चों समेत 13 महिलाओं की मौत की खबर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस और गांव के लोगों की भीड़ जुटी हुई है।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुए में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

More News Updates