पूर्वांचल के वोट बैंक में बड़ी सेंध, लाल कुआं कांग्रेस नहीं संभाल पाई अपना कुनबा, उपाध्यक्ष हुए मोहन दा के ।।

खबर शेयर करें

लालकुआं की कमजोर कांग्रेस का एक किला और गिर गया है कमजोर अवस्था में चल रही लालकुआं की कांग्रेस को एक बड़ा झटका आज लगा भाजपा ने जिस विकेट की तलाश थी उस विकेट को गिरा कर अपने खेमे में मिलकर पूर्वांचल के वोट बैंक में बड़ी सेंध मारने का प्रयास किया है जिसके बाद यहां पर बड़ा उलटफेर हो सकता है मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया और अब वह मोहन दा के हो गए।


नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ ज्वाइन की भाजपा, उन्होंने प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। अनिल कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और मोदी जी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें 👉 56-LKU-: हरदा का मास्टर स्ट्रोक, भाजपाई पूछ रहे हैं मकान,हरदा ने मकान के एड्रेस के साथ टेलीफोन नंबर भी किया जारी, चुनावी रण के साथ सोशल मीडिया में भी चल रही है जुबानी जंग ।।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ,जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, विनोद श्रीवास्तव, कमलेश चंदोला, हरीश नैनवाल, धन सिंह बिष्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, बैरिस्टर राय, बैरिस्टर माझी, नितेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अंकुर कुमार सिंह, मनोज सिंह, वरुण सिंह शिवनाथ सिंह, हरिचरण माजी,पंकज पासवान,अवधेश पासवान आदि है।