नशीली सुई लगाकर युवती के साथ 20 साल की लड़की का सैंकड़ों बार गैंगरेप रूह कंपा देगी ये खबर।

खबर शेयर करें

ईश्वर ने हमे इंसान बनाया, इमोशन दिए, अच्छा बुरा समझने की समझ दी, लेकिन उसके बाद भी हमारे में से कुछ जानवर से भी बद्तर हो रहे हैं। राजस्थान के नागौर से ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसज नागौर की रहने वाली एक लड़की पुलिस ने बरामद की है जिसकी उम्र करीब 20 से 22 साल के बीच है। उसका मेडिकल कराया जाना है लेकिन दो दिन से मेडिकल इसलिए नहीं कराया जा सका क्योंकि एक तो वह मदहोश हालात में है और दूसरा उसके लगातार ब्लडिंग हो रही हैं। डॉक्टर्स का कहना है जब तक खून नहीं थमेगा मेडिकल नहीं कराया जा सकता। लड़की के साथ चार महीने में सैंकड़ों बार कभी रेप तो कभी गैंगरेप हुआ है। 

चार महीने तक लगातार कई बार किया रेप, होश आता तो नशे का इंजेक्शन लगा देते 
परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि नागौर के लाडनू क्षेत्र में लड़की रहती है। वह अपने ननिहाल में रह रही है। करीब चार महीने पहले उसे रोहिताश, कमली और करणा नाम के तीन लड़के उठा ले गए। उनमें से एक ने बेटी को शादी का झांसा दिया था और जल्द ही शादी कर वापस आने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद नागौर से सीधे हरियाणा ले गए। वहां पर कुछ दिनों तक तीनों ने होटल में लड़की को रखा। वहां पर उसके साथ हर रोज कई बार रेप किया। जब वह विरोध करती तो उसे बांधकर रेप करते और नशे का इंजेक्शन देते। उसके बाद हरियाणा में होटल से निकालकर अपने जानकार के घर में रखा। वहां पर खुद भी रेप किया और उसके अलावा कई लोगों से रुपए लेकर रेप कराया। 

पूरे शरीर पर काटने और नाखून के निशान..हो रही ब्लडिंग 
परिजनों का आरोप है कि बेटी का देह व्यापार में धकेल दिया गया। वह अचेत ही रहती और उसके साथ लगातार रेप किया जाता रहा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले रोहिताश नाम के लड़के के फोन से लड़की ने अपने परिजनों को फोन कर दिया। उसके बाद परिजन और पुलिस उसे हरियाणा से मुक्त कराकर लाए। कुछ दिन नागौर में इलाज चला और अब चूरू रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज जारी है। अब लड़की पर्चा बयान देने की हालत में आई हैं। उसका स्वास्थ्य सही नहीं है। हिमोग्लोबिन बेहद कम है। उसे ब्लड़ चढ़ाया जा रहा है। उसके शरीर पर काटने और नाखून लगाने के निशान है। गुप्तांग और आसपास चोट के निशान हैं। वह मदहोशी की हालत में बताई जा रही है। अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।