गर्म रोटी की वजह से गई जान,SDM व SDOP की गाड़ियों पर पथराव,लगाया जाम

खबर शेयर करें

मुरैना के अंबाह में देर शाम जाम तनाव की स्थिति बन गई। यहां भीड़ ने SDM व पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। ये लोग बुधवार रात शादी समारोह में हर्ष फायर से मृत व्यक्ति के परिजन व उनके पड़ोसी थे। उनकी मांग थी कि जिस व्यक्ति के खिलाफ वह हत्या का मामला दर्ज करवाना चाहते हैं।

उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए, लेकिन पुलिस नहीं कर रही थी। इस पर उन्होंने पहले मृतक हरी तोमर की लाश को रखकर जाम लगा दिया। उसके बाद जब SDM व SDOP मौके पर पहुंचे, तो आक्रोश में आकर उनकी गाड़ियों पर पथराव कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बाजार में खड़े अन्य वाहनों पर भी पथराव किया।मृतक के परिजनों की मांग थी कि अनिल राजौरिया नामक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किया जाए, लेकिन पुलिस ने धारा 304 व 308 के तहत मामला दर्ज किया था। SDM राजीव समाधिया व SDOP अशोक सिंह जादौन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। SDM व SDOP की गाड़ियों पर पथराव कर दिया।

यह था पूर मामला
शादी समारोह कस्बे के द्रोपदी गार्डन में चल रहा था। कस्बे के ब्रजेश प्रसाद समाधिया के लड़के दिनेश समाधिया की शादी थी। सभी लोग समारोह में मग्न थे। उसी दौरान किसी व्यक्ति ने हर्ष फायर करना शुरु कर दिया। व्यक्ति शायद शराब के नशे में था। गोली ऊपर जाने के वजाय सीधे सामने की ओर चल गई। जिस जगह गोली चली उस जगह खाना बन रहा था। वहां हरी तोमर नामक युवक खड़ा था। एक गोली उसे लगी तथा दूसरी गोली खाना बनाते हुए हलवाई राजेश खटीक के जा लगी। गोली की आवाज तथा दोनों के कराहने की आवाज सुनकर लोगों का ध्यान उधर गया।

देखा तो दोनों खून से लथपथ जमीन पर गिरे थे। खून देखकर शादी में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में लोगों ने दोनों को उठाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया। रात में ही उन्हें ग्वालियर लाया गया जहां ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान हरी तोमर, निवासी खान का पुरा की मौत हो गई। उधर राजेश खटीक का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उसकी गोली निकाल दी है।


गर्म रोटी के चक्कर में चली गई जान
शादी समारोह में हरी तोमर भी गया हुआ था। वह खाना खा रहा था। उसने सोचा की गर्म रोटी तंदूर से ले आएं, यही सोचकर वह सीधा तंदूर पर ही रोटी लेने चला गया। राजेश खटीक तंदूर पर रोटी सेंक रहा था। उसी दौरान समारोह में शामिल युवक अनिल राजौरिया ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरु कर दीं। गोलियां हवा में चलने के वजाय सीधा उनके जाकर लगी जिससे रोटी सेक रहे हलवाई राजेश खटीक के गोली लगी और रोटी लेने पहुंचे हरी तोमर के गोली जा लगी।


एसडीओपी कहते हैं
मृतक के परिजनों ने पत्थर फैंके हैं, जिससे SDM व पुलिस की गाड़ियों के सीसे टूटे हैं। कुछ अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसलिए उन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

More News Updates