यहां पंजाबी सिंगर हैरी धनोआ का सामने आया ये बयान

खबर शेयर करें


रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

एंकर : बाजपुर के भौना रोड स्थित सूद सीड प्लांट में पहुंचे पंजाबी सिंगर हैरी धनोआ का किसान नेता जगतार सिंह बाजवा और अन्य किसानों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हैरी धनोआ ने बाजपुर के लोगों से काफी सहयोग मिलने की बात कही। बता दें कि बाजपुर के भौना रोड स्थित दर्शन गोयल के सूद सीड प्लांट में पंजाबी सिंगर हैरी धनोआ पहुंचे। जहां किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने किसानों के साथ हैरी धनोआ का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हैरी धनोआ ने कहा कि बाजपुर से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपना पहला गाना गया था तो बाजपुर की जनता ने उन्हें काफी प्यार दिया था। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के गानों में परोसी जा रही अश्लीलता पर बयान देते हुए कहा कि आजकल की पीढ़ी जैसा चाहती है वैसा ही दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले इंसान को बदलने की जरूरत है जिसके बाद यह चीजें अपने आप बदल जाएगी।

बाइट : हैरी धनोआ …………. पंजाबी सिंगर

More News Updates