यहां मानवता हुई शर्मसार, महिला के साथ दुराचार हुए घटना पर आक्रोशित होकर लोगों ने किया प्रदर्शन,देखे वीडियो

खबर शेयर करें


रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

एंकर : बाजपुर के भगत सिंह चौक पर क्षेत्र के लोगों ने दिल्ली में हुई महिला के साथ दुराचार की घटना से आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया और आरोपियों पर जल्द कार्यवाही की मांग की। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में एक महिला के साथ कुछ लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद महिला के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उसे छोड़ दिया गया। महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते बाजपुर के भगत सिंह चौक पर क्षेत्र के लोग एकत्र हुए।

जहां लोगों ने पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन किया और दिल्ली सरकार से महिला के साथ निंदनीय घटना करने वाले आरोपियों पर जल्द कार्यवाही की मांग की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि जिस तरह दिल्ली में महिला के साथ घटना घटित हुई है उससे पूरे देश भर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ निंदनीय घटना करने वाले आरोपियों पर जल्द कार्यवाही होनी चाहिए जिससे कोई भी व्यक्ति महिलाओं के साथ इस तरह की घटना को अंजाम न दे सके।