यहां भाजपा ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

खबर शेयर करें


रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

एंकर : बाजपुर के ग्राम चकरपुर में भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी विशेष सदस्य भगवत प्रसाद मकवाना पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस को दलित विरोधी बताया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते राजनीति पूरी तरह गर्मा चुकी है। जहां भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाती दिखाई दे रही है। इसी के चलते बाजपुर के ग्राम चकरपुर में भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी विशेष सदस्य भगवत प्रसाद मकवाना पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवत प्रसाद मकवाना का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मुस्तैदी से जुटा हुआ है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बीते विधानसभा चुनाव में 2 सीटों से चुनाव हार चुके हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास जनता के हितों के लिए कोई भी मुद्दा नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान भगवत प्रसाद मकवाना ने दलबदल करने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार प्रदेश की जनता दल बदलू नेताओं पर जरा भी विश्वास नहीं करेगी और उन्हें करारा सबक सिखा कर रहेगी।