हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर बना राक्षस, पत्नी को अफेयर का पता चला तो बुरी तरह की पिटाई

खबर शेयर करें

महिलाओं की सुरक्षा का दम भरने वाली हरियाणा पुलिस के एक जवान ने ऐसा कहर अपनी पत्नी पर बरपाया कि सुनने वाला हर दूसरा शख्स सहम गया। दरअसल, सोनीपत जिले में इकोनॉमिक्स सेल में ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर को एक महिला पुलिस कर्मी से प्यार हो गया और वह इसके चक्कर में उसने पत्नी पर जुल्म ढाया। उसकी पत्नी को जब अवैध संबंधों के बारेमं पता चला तो इंस्पेक्टर ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर पत्नी को बुरी तरह से पीटा। जिससे महिला की काफी गंभीर हो गई और उसे पीजीआई रेफर किया गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि करीब 11 साल पहले उसकी शादी सोनीपत के रहने वाले इंस्पेक्टर राजीव कुमार से हुई थी। कुछ दिन बाद से ही पति राजीव उसके साथ छोटी-छोटी बातों को और दहेज के लिए मारपीट करने लगा। इसी बीच सोनीपत पुलिस में ही काम करने वाली महिला पुलिस कर्मचारी के साथ उसके अवैध संबंध का पता चला। जब उसे एक बार रंगे हाथ पकड़ा गया तब से वह दोनों ही अलग-अलग रहने लग गए।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह उसके बच्चों को भी उससे अलग करना चाहता था जब उसने इस बारे में विरोध करना चाहा तो इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने पत्नी  पर कहर बरपा दिया और लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह अंजली नाम की महिला पुलिस कर्मचारी के प्यार में इस कदर पागल हो चुका है कि वह उसे जान से भी मार सकता है।

फिलहाल पीड़ित महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत पानीपत पुलिस को दी है। महिला के शरीर पर चोट गहरे घाव हैं। डॉक्टर भी महिला की ये हालत देख हैरान कि कैसे कोई शख्स अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह पीट सकता है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके इंस्पेक्टर पति राजीव कुमार के साथ साथ उसका भाई उनके साथ मारपीट करता था और उन पर गलत नियत रखता था।

वहीं सोनीपत पुलिस भी महिला के बयान दर्ज करने के लिए पानीपत के निजी हॉस्पिटल हॉस्पिटल में पहुंची जहां पर महिला का इलाज चल रहा है जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More News Updates