हल्द्वानी ब्रेकिंग- नैनीताल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने दी प्रदेश एवं देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई”लालकुआँ वासियों के लिए की मंगलकामनाए-(पढ़े पूरी खबर)


लालकुआँ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने समस्त लालकुआँ वासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज एंव छठ पूजा की शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।
इस अवसर पर प्रदीप बिष्ट ने कहा कि दीपावली का पर्व हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन सनातन संस्कृति का त्यौहार हैं। यह पर्व हमारी भारत की सबसे बड़ी और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक हैं, क्योंकि यह पर्व दीपों का त्योहार है। बुराई पर अच्छाई की जीत, जो कि आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है, इसलिए इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दीपावली सामाजिक एवं धार्मिक दोनों ही दृष्टि से अत्यधिक महत्वपुर्ण पर्व है।
दीपावली प्रकाश का त्योहार है, इसे हम सभी को आपसी प्रेम एवं सौंह्दर्य के साथ मनाना चाहिए, यह पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करेगा। यह दिवाली सभी के जीवन से विषमता व भेदभाव के अंधेरों को मिटा कर उन्हें स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से अवलोकित करे, साथ ही समाज के हर वर्ग के घर में रोशनी हो ऐसी शुभकामनाएं हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें