सुबह उठकर कर लें बस ये तीन काम, 100 कन्याओं की शादी के कन्यादान जितना मिलेगा पुण्य

खबर शेयर करें

कई बार कड़ी मेहनत और लगन के बावजूद व्यक्ति को उसकी मेहनत का फल नहीं मिल पाता। नौकरी या व्यापार में कई बार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन्हें दूर करने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं और ये उपाय करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरुर त नहीं बस सुबह उठकर कर लें ये तीन काम।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो उन्हें करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही, घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।

तुलसी का पौधा : मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इसके साथ ही सुबह स्नान के बाद जल अवश्य चढ़ाएं। कहते हैं कि तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तुलसी के पौधे में जल अर्पित करते समय भगवान विष्णु के मंत्र ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें। इससे मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

सूर्य देव को जल : सुबह नहाने के बाद तांबे के लोटे में जल, सिंदूर और गुलाब के फूल की कुछ पंखुड़ियां मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए।ऐसा करने से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

गरीब को भोजन : सुबह उठकर किसी भी गरीब को यदि भोजन कराएंगे तो आपको भरपुर पुण्य मिलेगा। इसके साथ पक्षियों के लिए अपनी छत पर पानीऔर दाना जरुर रखें। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो पुण्‍य कमाने के लिए पक्षियों दाना डालते हैं। इसके साथ ही पशु-पक्षियों को ज्वार खिलाने से शुक्र ग्रह की पीड़ा दूर होती है।