नाबालिग से गैंगरेप कर फरार थे आरिफ-आसिफ: UP पुलिस ने पहले घर पर चलाया बुलडोजर, फिर 24 घंटे में किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

ऑपइंडिया से बात करते हुए सहारनपुर के SSP आकाश तोमर ने बताया, “दोनों आरोपित 1 अप्रैल की रात 8.55 पर गिरफ्तार कर लिए गए। इन पर धारा 452, 376 D, 342, 232 और 506 IPC के तहत कार्रवाई की गई है।”

गैंगरेप सहारनपुर पुलिस
नाबालिग से गैंगरेप के आरोपितों (बाएँ) को सहारनपुर पुलिस ने घर पर बुलडोजर भेजने (दाएँ) के 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नाबलिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के 2 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह शिकायत 25 मार्च को की गई थी। इन आरोपितों के नाम आमिर और आसिफ हैं जो रिश्ते में भाई हैं। इनके अब्बा शराफत पर भी पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप है। यह गिरफ्तारी 1 अप्रैल (शुक्रवार) को की गई है।

 
पुलिस के बुलडोजर का कमाल, फरार आरोपी गिरफ्तार।#Saharanpur में बुलडोजर के डर से फरार चल रहे गैंगरेप के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गांव के बाहर से गिरफ्तार किया, थाना चिलकाना क्षेत्र का मामला।@saharanpurpol@akashtomaripspic.twitter.com/xOjgjq6Ejh— TV9 Uttar Pradesh (@TV9UttarPradesh) April 2, 2022

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला चिलकाना थानाक्षेत्र का है। यहाँ गाँव के प्रधान शराफत अली के 2 बेटों आमिर और आसिफ पर उसी गाँव की एक नाबालिग लड़की ने निकाह का झाँसा दे कर रेप का आरोप लगाया। पीड़िता और आरोपित एक ही मज़हब के हैं। यह आरोप लगने के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के एक दिन पहले पुलिस ने आरोपितों के घर के एक हिस्से पर बुलडोजर चलाया था। तब वायरल हुए वीडियो में स्थानीय SHO आरोपितों के घर वालों को आरोपितों को हाजिर करने के लिए 48 घंटे की मोहलत देते दिखाई दिए थे। ऐसा न करने पर घर को बुलडोजर से ढहा देने की चेतावनी दी गई थी। मौके पर एक बुलडोजर भी घर के सामने की सीढ़ी तोड़ता दिखाई दे रहा

बाबा का #बुलडोजर 
अपराधियों को चेतावनी कर दो सरेंडर नही तो चल जायेगा घरों पर बुलडोजर।
#सहारनपुर की चिलकाना थाना पुलिस गैंगरेप के फरार आरोपियों के घर कुछ इस अंदाज में दबिश देने पहुंची।@Uppolice @dgpup@akashtomarips @HindiKhabarpic.twitter.com/d4KmAYVTrz— khalid choudhary (@Khalidptarkar33) April 1, 2022

पुलिस ने आरोपितों के घर ढोल नगाड़े के साथ मुनादी भी करवाई। घर पर बुलडोजर पहुँचने के 24 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ गए। ऑपइंडिया से बात करते हुए सहारनपुर के SSP आकाश तोमर ने बताया, “दोनों आरोपित 1 अप्रैल की रात 8.55 पर गिरफ्तार कर लिए गए। इन पर धारा 452, 376 D, 342, 232 और 506 IPC के तहत कार्रवाई की गई है।”

More News Updates