14 साल की नाबालिग के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट पर…

खबर शेयर करें

पटनाः बिहार में सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर पोखरा एक नाबालिग (14) के साथ चार युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में 4 दरिंदों ने उसे अगवा कर लिया और सड़क किनारे झाड़ी में ले गए। इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक सुनी। अचानक रास्ते से गुजर रहे स्कॉर्पियो सवार शख्स ने लड़की चीख सुनी तो झाड़ी के तरफ दौड़ पड़े। उसे देखकर चारों युवक फरार हो गए। बताया जाता है कि पीड़िता अपने ननिहाल में रहती है। उसका पैतृक घर दूसरे जगह है। वह शुक्रवार को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सड़क से अकेले घर जा रही थी। इसी दौरान रास्‍ते में खडे़ चार मनचलों ने उसे दबोच लिया। उसे सड़क किनारे झाड़ी में ले गए। वहां सभी ने मिलकर उसकी अस्‍मत लूट ली। इस दौरान विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लड़की का मेडिकल करवा रही है। पुलिस के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई है। उसके प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म हैं।

More News Updates