पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का जन्मदिन मनाया गया धूमधाम से केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी पहुंचे बधाई देने

खबर शेयर करें

स्लग – पूर्व विधायक शुक्ला के जन्मदिन पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भट्ट।

रिपोर्टर – विशाल शर्मा
स्थान – किच्छा, उधम सिंह नगर।

एंकर – किच्छा विधानसभा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया, इस दौरान जन्मदिवस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट समेत तमाम भाजपा नेताओं, विधायकों और छेत्र की जनता ने पहुंचकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को शुभकामनाएं दी। जिस पर पूर्व विधायक शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विशाल शर्मासांसद प्रतिनिधि बग्गा व मूलचंद ने किया सम्मानितकिच्छा। सांसद प्रतिनिधि कुलदीप सिंह बग्गा एव क्रय विक्रय समीति के चेयरमैन मूलचंद राठौर ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन पर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होने केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया। गुरुवार को किच्छा आवास स्थित पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के निवास पर जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट भी पहुचे। उनके आगमन पर सांसद प्रतिनिधि कुलदीप सिंह बग्गा एव क्रय विक्रय समीति के चेयरमैन मूलचंद राठौर ने उनका जोरदार स्वागत किया। बग्गा व राठौर ने संयुक्त रुप से सांसद भट्ट को स्मृति चिन्ह भेंट किया। दोनों ने पूर्व विधायक को भी बतौर उपहार स्मृति चिन्ह देकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की।

More News Updates