बाजपुर कांग्रेस की होने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को लेकर पूर्व विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं साथ की बैठक

खबर शेयर करें

स्लग : कांग्रेस बैठक
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

एंकर : बाजपुर में कांग्रेस की होने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को लेकर नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ यात्रा को सफल बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने देश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार पर धर्म के नाम पर लोगों को बांटने और राजनीति करने का आरोप लगाया। बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी के चलते बाजपुर में 13 अगस्त को कांग्रेस पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर बाजपुर की राम भवन धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जहां कार्यक्रम में पहुंचे नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद मैं 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी जो विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों पर रात्रि विश्राम भी करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने भारत में फूट डालो की राजनीति कर राज किया था उसी तरह वर्तमान की सरकार जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांट कर राज कर रही है जिस को उखाड़ फेंकने और लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा यात्रा निकाली जा रही है।

बाइट : संजीव आर्य ………….. पूर्व विधायक नैनीताल