होली पर धन और सेहत के लिए करें ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं

खबर शेयर करें

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाएगा। इस बार यह शुभ तिथि 17 मार्च दिन गुरुवार को है। हमारे देश में होली का धार्मिक महत्व है। माना जाता है कि होली के दिन यदि हम कोई उपाय करते हैं तो काफी लाभ होता है। प्राचीन समय में भी लोग इन उपायों को अपनाते थे और उन्हें इससे लाभ भी मिलता था। होलिका दहन की पवित्र अग्नि में सभी तरह के परेशानी रोग व्याधि का नाश करने की क्षमता होती है। इस दिन यदि हम कोई भी उपाय श्रद्धा के साथ करते हैं तो हमारी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। होलिका दहन के दिन किए गए उपाय काफी कारगर होते हैं। ये उपाय आपके जीवन की सारी समस्याओं को ख़त्म कर देते हैं।
घर से ऐसे दूर करें नकारात्मकता
होली खुशियों का त्यौहार है इसलिए होलिका दहन के समय सभी परिवार का एक साथ होना शुभ माना जाता है। होली की अग्नि की 3, 5, या 7 बार परिक्रमा जरूर करें। होलिका दहन की अग्नि के धुएं को पुरे घर में घुमाएं। यह बहुत ही शुभ माना जाता है। उसकी अग्नि में कपूर, लोहवान आदि डालकर पूरे घर में घुमाने से घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती हैं। ऐसे कई उपाय हम कर सकते हैं, जिससे घर में धन की समस्या खत्म होगी एवं बिमारियों से भी निजात मिलेगी।
17 मार्च को होलिका दहन, जानें पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त
इस उपाय से माता लक्ष्मी होंगी खुश
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं या फिर व्यापार व नौकरी में लाभ नहीं हो रहा है तो होलिका दहन के दिन यह उपाय आपकी बहुत मदद कर सकता है। होलिका दहन के बाद घर के पूजा स्थल पर पानी वाला नारियल चढ़ाएं और फिर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और धन संपत्ति प्रदान करती हैं।
इस उपाय से शत्रुओं से मिलेगी निजात
घर में होलिका दहन के दिन भगवान नरसिम्हा (विष्णु के अवतार) की तस्वीर घर में लाएं एवं उनकी पूजा करें। भगवान नरसिम्हा को शत्रु एवं बुराई पर विजय के रूप में जाना जाता है। इनकी कृपा जब किसी पर पड़ जाए तो वह व्यक्ति कभी पराजित नहीं होता है। साथ ही इससे धन संबधित परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
इस उपाय से धन संबंधित समस्या होगी दूर
होली की राख को घर में रखने से नकारात्मकताएं दूर होती हैं। होलिका दहन की राख को काले कपड़े में बांधकर दुकान के गल्ले में रख देने से धन की वर्षा होती है। साथ ही धनागमन के लिए होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाकर रख दें। इससे घर में धन के साथ सुख-शांति आएगी।
व्यापार व नौकरी की उन्नति के लिए करें यह उपाय
व्यापार या नौकरी में उन्नति के लिए 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात को शिवलिंग पर चढ़ा दें और सुबह उनको उठाकर अपनी तिजोरी या गल्ले में रख दें। ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि होती है और नौकरी में प्रमोशन व आय में वृद्धि के योग बनते हैं।
ब्रजभूमि में किस दिन खेली जाएगी कौन सी होली जानें, आपके काम की तिथि और खास बातें
मनोकामना पूर्ति के लिए करें यह उपाय
एक सूखे नारियल को अपने ऊपर से वारकर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। बुरे प्रभाव एवं बीमारी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही होलिका दहन के दिन 2 साबुत लौंग लें औक उसे घी में डुबोकर रख दें। इसके बाद शाम को घी में भीगे लौंग को होलिका दहन में पान के पत्ते एवं बताशे के साथ अग्नि में डाल दें। अग्नि को प्रणाम करते हुए अपनी मनोकामनाएं बोलें। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होगी।