इंजीनियर बहू ने की आत्महत्या: आखिरी शब्द-सबसे अच्छा ससुराल मिला, पतिदेव खुश रहना, लेकिन मरने के लिए मजबूर हूं

खबर शेयर करें

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दुखद मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता इंजीनियर बहू ने अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले उसने एक सुसाइड छोड़ा है। जिसमें लिखा-मुझे दुनिया का सबसे अच्छा ससुराल मिला, पति आप हमेशा ऐसी ही मुस्कुराते रहना। आपके चेहरे पर हंसी प्यारी लगती है। लेकिन ऐसे घुट-घुटकर जीने से अच्छा है कि मैं मर जाऊं, यह लिखते ही महिला दुनिया को अलविदा कह गई।

पति को भी नहीं पता किस वजह से किया सुसाइड
दरअसल, यह मार्मिक कहानी भोपाल के अवधपुरी इलाके की है, जहां रविवार शाम आरती उर्फ अनामिका कैथल (26) खुदकुशी कर ली। मृतका का पति सतीश ऑर्डनेंस फैक्ट्री में नौकरी करता है। पुलिस ने शव के साथ एक  सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें सुसराल वालों की तारीफ लिखी है। लेकिन युवती के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर हर एंगल पर चांच शुरू कर दी है।

 दो साल पहले हुई थी शादी..
बता दें कि मृतक महिला आरती मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है। उसने पढ़ाई में  B.TEC किया था। वह पेशे से एक इंजीनियर थी। उसकी शादी दिसंबर 2020 में भोपाल के अवधपुरी में रहने वाले सतीश के साथ हुई थी। लेकिन अब शादी के दो साल बाद उसने सुसाइड कर लिया  है। पति का कहना है कि वह यह नहीं समझ पा रहा है कि आखिर आरती ने किस बात से दुखी होकर ऐसा कदम उठाया है। लेकिन मृतका के माता-पिता ससुरालवालों पर ही हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

10 लाख और कार डिमांड में बेटी को मार डाल
मायके वालों का कहना है कि आरती ने एक दिन पहले फोन किया था। वह बात करते-करते रोने लगी थी और जहर खाने की बात कही थी। परिजनों का आरोप है कि  ससुराल वालों ने दहेज के लिए बेटी को मार डाला। क्योंकि वह पिछले कुछ दिन से आरती से दहेज में 10 लाख और कार डिमांड कर रहे थे। जिसके लिए वह रोजाना उसे प्रताड़ित करते थे। उनका कहना है कि जब बेटी की मौत हुई तो सास ने सबसे पहले हमे फोन कर बताया कि आरती ने जहर खा लिया है। लेकिन अब वह फांसी लगाने की बात कर रहे हैं। इससे यह लगता है कि वह अपने राज को दबाने की कोशिश में है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब खुलासा हो जाएगा कि आखिर मौत की वजह क्या है।