बुजुर्गों ने मन में ठाना, पुलिस ने उनका हाथ थामा, चुनाव में असहाय की फिर सहारा बनी पुलिस

खबर शेयर करें


पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड में आज विश्व का सबसे बडा पर्व लोकतन्त्र पर्व है। सुबह मतदान शुरु होने से पहले ही लोगों की लाइन बूथों के बाहर लग गई। आज 14 फरवरी को विधानसभा सामान्य निर्वाचन के देखते हुए बुजुर्ग, असहाय मतदाताओं की मदद के लिये मतदान केन्द्रों पर पुलिस कर्मी सहारा देकर मतदान केन्द्र तक लाते-ले जाते नजर आए। एक ओर जहां बुजुर्गों ने मन में मकदान करने का ठाना तो वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बुुजुर्ग का हाथ थामा। तस्वीरें दिल को छू लेने वाली है।


इसी का नतीजा रहा कि हर उम्र के लोगों में मतदान के दौरान उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पुलिस, होमगार्ड, पीआरड़ी के जवानों द्वारा अपनी ड्यूटी के साथ-साथ असहाय मतदाताओं की मदद के लिए लगातार प्रयत्नशील है। पौड़ी एसएसपी ने भी अपना वोट डाला और लोगों से निर्भीक होकर वोट करने की अपील की।
पौड़ी गढ़वाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि हमारा ड्यूटी के साथ-साथ मानवता वादी कर्म भी है|

More News Updates