दुमका झारखंड नाबालिक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला रेप की आशंका प्रेम जाल के पीछे अरमान अंसारी

खबर शेयर करें

झारखंड (Jharkhand) के दुमका (Dumka) से दूसरी ऐसी ही एक वारदात सामने आई है। जहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटा हुआ मिला है। इस मामले में रेप की आशंका जताई गई है। वहीं लव जिहाद के तहत इस हत्या के पीछे अरमान अंसारी का हाथ बताया जा रहा है। इस मामले के आते ही विपक्ष हमलावर हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुमका विश्वविद्यालय के ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 14 साल की नाबालिग बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला। कुछ ही दिनों के अंदर दुमका में इस तरह की तीसरी घटना बताई जा रही है। फिलहाल, इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नाबालिग के साथ यौन शोषण की भी बात चल रही है।
झारखंड में तीसरी घटना के बाद अब विपक्ष आक्रमक हो गया है। इस घटना के बाद हेमंत सोरेन सरकार एक बार फिर कटघरे में खड़ी है। भाजपा ने राज्य सरकार पर झारखंड का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाया है। लगातार हो रही घटनाओं को लव जिहाद बताया जा रहा है। बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा कि दुमका से यह खबर उबलने वाली है। आरोप अरमान अंसारी नाम के युवक ने इस आदिवासी लड़की से बलात्कार के बाद पेड़ पर लटका कर हत्या कर दी। अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है और झारखंड में कितनी आदिवासी लड़कियां इस तरह की घटनाओं का कब तक शिकार होती रहेंगी।