दिल दहलाने वाली घटना युवक द्वारा बच्चे के थप्पड़ मारने पर दादा ने काटा युवक का गला पढ़ें पूरी खबर

खबर शेयर करें

राजस्थान के जालोर शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 25 साल के एक युवक की बीच सड़क निर्मम हत्या कर दी गई। जिस जगह हत्या की गई वह रिहायशी इलाका है। उसकी लाश उसके घर से कुछ दूरी पर सड़क पर पड़ी मिली। लाश के सिर नहीं था। धड़ से खून लगातार बहे जा रहा था। परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को लाश नहीं उठाने दी। इस मामले को लेकर चौबीस घंटे तक इंटरनेट भी पूरे जिले में बंद रहा। धरने प्रदर्शन के बीच पीडित परिवार की कुछ शर्तें प्रशासन ने मानी तब जाकर आज मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मामला आहोर थाना इलाके का है। गुरुवार को हुए इस हत्याकांड का आज खुलासा कर दिया गया है।

पूरा विवाद एक चांटे का बताया जा रहा
मिली जानकारी के अनुसार पादरली गांव में रहने वाले किशोर सिंह भोमिया राजपूत की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या करने कुछ घंटों बार हत्यारे ने सरेंडर कर दिया और थाने पहुंच गया। हांलाकि उसने परिवर समेत अपना घर छोड़ दिया था। परिवार के बारे में जानकारी मिली कि वह दूसरी जगह पर भेज दिया गया है। इस पूरे मामले को लेकर गुरुवार सवेरे से लेकर रात तक इंटरनेट बंद कर दिया गया था। शुक्रवार सवेरे इंटरनेट सेवा बहाल की गई है।

इसलिए आरोपी ने युवक का धड़ से अलग कर दिया था सर

बताया जा रहा है कि आरोपी सांकला राम भील, मृतक किशोरी सिंह के घर के नजदीक ही रहता है। जब सांकरा राम अपने दस साल के पोते को लेकर अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था तो इस दौरन किशोर सिंह वहां से गुजरा और उसने गुस्से में सांकरा राम के पोते के चांटा मार दिया था और सांकरा राम को भी गालियां दी थी। इसी बात से गुस्सा होकर बुधवार रात सांकला राम ने किशोर सिंह की गला काटकर हत्या कर दी थी। गुरुवार सवेरे उसने सरेंडर कर दिया।
माहौल खराब होने के डर से पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल का बंदोबस्त किया। किशोर सिंह के परिजनों ने मुआवजा और गिरफ्तारी संबधी कई शर्तें रख दीं प्रशासन के सामने। इस पर शुक्रवार सवेरे प्रशासन ने पीड़ित परिवार की शर्तें मानीं और तब जाकर करीब ग्यारह बजे किशोर सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया गया है। सांकला राम ने हत्या क्यों कि इस बारे में और जांच पड़ताल की जा रही है।