बाजपुर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी का पुतला फूंका

खबर शेयर करें

स्लग : एसएसपी का फूका पुतला
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

एंकर : बाजपुर के बेरिया तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उधम सिंह नगर के एसएसपी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और उधम सिंह नगर के एसएसपी को हटाए जाने की उच्चाधिकारियों से मांग की। बता दें कि बीते दिनों जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के घर पर कुछ दबंगों ने विधायक के घर में घुसकर उनके गार्ड के साथ अभद्रता की और कांग्रेस विधायक आदेश चौहान को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधायक आदेश चौहान ने जसपुर कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया था। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बेरिया तिराहे पर एकत्र हुए। जहां आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजपुर के बेरिया तिराहे पर उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस उच्चाधिकारियों से एसएसपी को हटाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि उधम सिंह नगर की पुलिस पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है और सत्ता के दबाव में आकर कांग्रेस के विधायकों की नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर छोड़ दिया और उधम सिंह नगर के एसएसपी ने सरकार द्वारा विधायक आदेश चौहान की सुरक्षा को भी हटा लिया गया है। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई और उधम सिंह नगर के एसएसपी को तत्काल प्रभाव से नही हटाया जाए तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
बाइट : जितेंद्र शर्मा ……………. जिलाध्यक्ष, कांग्रेस