कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं| कुछ दिन पहले वह कोविड-19 संक्रमण का शिकार हुई थी| जानकारी के अनुसार, आज सुबह वह गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई है| कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी ट्वीट के माध्यम से साझा की| उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही रखा जाएगा|


बताते चलें कि सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी बीते दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थी| संक्रमण के चलते उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है|


इसके अलावा सोनिया गांधी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है| नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने सोनिया गांधी को दोबारा समन जारी कर दिया है| अब उन्हें 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है| इससे पहले ईडी ने 8 जून को सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया था| लेकिन , कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्होंने 3 सप्ताह की मोहलत मांगी थी|