अंकिता भंडारी हत्या मामले में कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

खबर शेयर करें

स्लग : पुतला दहन
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर
एंकर : बाजपुर में कांग्रेस कार्यकरर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर अंकिता भंडारी की हत्या मामले में कार्यवाही करने की जगह लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने की सरकार से मांग की। बता दें कि बाजपुर के बेरिया तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों हुए अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा नहीं दिए जाने और प्रदेश सरकार द्वारा मामले में लीपापोती किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहीं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन ने कहा कि प्रदेश सरकार अंकिता हत्याकांड में हीला हवाली कर रही है जिससे अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा नहीं मिल रही है इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है।
बाइट : अनिल सेन ……………. कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, बाजपुर। संपादक ब्यूरो चीफ विनोद कुमार अग्रवाल।

More News Updates