क्लब बाजपुर द्वारा बाजपुर संजय काॅलोनी स्थित यूथ आई हाॅस्पिटल में आयोजित 30 वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ

खबर शेयर करें

लोकेशन, बाजपुर रिपोर्टर,विशेष शर्मा

30 वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में हुई सैंकड़ों मरीजों की जाँच
बाजपुर 9 फरवरी- । क्लब बाजपुर द्वारा बाजपुर संजय काॅलोनी स्थित यूथ आई हाॅस्पिटल में आयोजित 30 वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ यू.एस.ए. से पधारे प्रमुख समाजसेवी स. विशन सिंह परमार, चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते, स. प्रीतपाल सिंह गिल, सी.एल. गुप्ता आई. इंस्टीट्यूट मुरादाबाद की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गरिमा सिंह व नेत्र सर्जन डाॅ. तृप्ति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में सी.एल. गुप्ता आई. इंस्टीट्यूट मुरादाबाद की अनुभवी मेडिकल टीम द्वारा मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। साथ ही आॅपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों को चिन्हित किया गया। जिसका निःशुल्क आॅपरेशन सी.एल. गुप्ता आई. इंस्टीट्यूट मुरादाबाद द्वारा किया जायेगा। सी.एल. गुप्ता आई. इंस्टीट्यूट मुरादाबाद की प्रशासनिक अधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा मुरादाबाद के 85 गाँव अंधता मुक्त घोषित किये जा चुके हैं। 55 गाँवों में कार्य जारी है। उन्होंने ऐलान किया कि उनकी संस्था पखवाड़े में एक बार यूथ हाॅस्पिटल बाजपुर में नेत्र जाँच शिविर लगाकर आम जन को राहत प्रदान करेगी। साथ ही उन्होंने आम जन को नेत्रदान करने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष स. हरमिन्दर सिंह ढ़िल्लन ‘लाडी’, सतवन्त सिंह पड्डा, सत्यप्रकाश, नारायण गर्ग, समीर गर्ग, मनोज गुप्ता, संजीव जिन्दल, संजीव बंसल ‘टिन्ना’, राजेश गोयल, गुरप्रीत सिंह सरपंच, पं. शिवकुमार शास्त्री आदि थे।

More News Updates