सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा,प्लास्टिक का उपयोग करने पर किया चालान

खबर शेयर करें

प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रशासन ने छापामारी अभियान शुरू कर दिया है, इसी के तहत आज शहर के मुख्य चौराहे स्थित बीकानेर स्वीट्स में सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। प्लास्टिक का उपयोग कर रहे बीकानेर के स्वामी का चालान काटा दिया गया।

बता दें कि रेस्टोरेंट में प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था, इस दौरान छापामारी टीम में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी नीरज कांडपाल भी मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शहर में प्लास्टिक का कतई उपयोग न किया जाए, प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर कड़ी करवाई की जायेगी और छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा