भारतीय नागरिकों को लेकर IAF का C-17 विमान लौटा हेडिंग एयरबेस

खबर शेयर करें

गाजियाबाद ।  रूसी हमलों के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाने में भारत सरकार की ओर से पुरजोर कोशिश जारी है। इसे और रफ्तार देते हुए बुधवार सुबह 4 बजे  हिंडन एयरबेस से भारतीय वायुसेना का C-17 विमान रोमानिया के लिए रवाना किया गया था जो गुरुवार तड़के 200 भारतीय नागरिकों को लेकर वापस लौट आया है।  

यूक्रेन से 200 भारतीय नागरिकों को लेकर भारतीय वायुसेना (Indian Air Force, IAF) का C-17 विमान गुरुवार तड़के हिंडन एयरबेस पहुंचा। IAF C-17 विमान बुधवार को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से  भारतीय नागरिकों को लेकर निकला था। राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट (Ajay Bhatt) ने यूक्रेन से अपने देश लौटे नागरिकों का स्वागत किया। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए केंद्र द्वारा शुरू किए गए आपरेशन गंगा के तहत अब तक कुल 17 हजार नागरिकों को वापस लाया जा चुका है।

#WATCH यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट से भारतीय वायु सेना का C-17 जहाज हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। pic.twitter.com/XX5DKO9Vmg

वायुसेना के C-17 एयरक्राफ्ट में एक साथ 300 से 400 लोगों को लाया जा सकता है। पिछले साल अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पैदा हुए हालात में वहां से भारतीय नागरिकों के अलावा अफगानी हिंदुओं और सिखों को भारत लाने के लिए भी वायुसेना ने विशेष अभियान चलाया था। इसमें भी वायुसेना ने अपने C-17 विमानों को लगाया था।