दिल्ली सीएम केजरीवाल के आवास पर हुए हमले को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र का पुतला

खबर शेयर करें


रिपोर्टर : शुभम गंभीर
स्टेशन : बाजपुर

एंकर : बाजपुर के भगत सिंह चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए हमले के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर बौखलाहट का आरोप लगाया। बता दें कि बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा हमला किया गया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए हमले के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश बना हुआ है। इसी के चलते बाजपुर के भगत सिंह चौक पर आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद

केजरीवाल के आवास पर हुए हमले का जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी को ठहराया और जमकर नारेबाजी की। जिसके उपरांत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान अरुण शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा को मिली करारी हार से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह बौखला चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ समय बाद एमसीडी के चुनाव होने हैं। जिसमें भाजपा को अभी से अपनी हार का खतरा दिखाई दे रहा है जिसकी बौखलाहट के चलते वह अपने गुंडों के जरिए हमले करवा रही है।