हल्द्वानी में यहां आज बरसा नगर निगम का बुलडोजर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी।जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल के आदेश का पालन करते हुए कालाढूंगी रोड स्थित रमन मार्केट के पीछे भोलानाथ गार्डन में नगर निगम प्रशासन द्वारा आज से नजूल की भूमि का चिन्हीकरण का काम किया जा रहा है। चिन्हीकरण की गई भूमि पर समतलीकरण का कार्य किया गया।मौके पर पहुंचे सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन द्वारा बताया गया है कि जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशों पर उक्त जमीन को नगर निगम द्वारा भूमि को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया गया है।सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन द्वारा बताया गया है कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशों के बाद इस भूमि का उपयोग जनहित के लिए किया जाएगा।