निकाय चुनाव अपडेट-पन्तनगर /नगला पालिका परिषद के चैयरमेन पद पर युवा भाजपा नेता महेन्द्र कुमार बाल्मीकि ने ठोकी दावेदारी”बोले”पार्टी ने टिकट दिया तो बड़े अंतराल से यह सीट जीतकर बनाएंगे इतिहास।

खबर शेयर करें

(मुकेश कुमार)-किच्छा पन्तनगर- प्रदेश में निकाय चुनाव कब तक होगा यह तिथि अभी तक मुकर्रर नहीं हो सकी है।अधिकारिक घोषणा का लोगों को इन्तजार है लेकिन चुनाव जब भी हो परन्तु प्रत्याशी जरूर मैदान में दिखाई दे रहे हैं। यहां किच्छा विधानसभा क्षेत्र की नवगठित पन्तनगर/नगला नगर पालिका परिषद में चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवारों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।जहां भाजपा प्रथम चुनाव में कमल खिलाना चाहती है तो वही काग्रेंस भी पंजे को और मजबूत करना चाहती है। ऐसे भाजपा से टिकट चाहने वालों की लम्बी लाईन है तो वही काग्रेंस से लड़ने वाले भी कम नहीं है। वैसे पन्तनगर नगर पालिका क्षेत्र में राजनैतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है। पन्तनगर नगला नगर पालिका क्षेत्र के युवक नेता महेन्द्र कुमार बाल्मीकि ने नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी करते हुए वर्तमान में अपने को सबसे सशक्त उम्मीदवार बताया है।
यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी ऊधम सिंह नगर जिले के अनुसुचित मोर्चा के वर्तमान जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार बाल्मीकि ने कहा कि वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है तथा उन्होंने हमेशा ही पार्टी की निति एवं रीति में आस्था रखते हुए सभी कार्य किए हैं तथा उनका भी हक बनता है कि वह पन्तनगर नगला नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी करें।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यदि उनका पालिका अध्य्क्ष पद के लिए टिकट देगी तो बड़े अंतराल से यह सीट जीतकर इतिहास रचेगें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है पन्तनगर नगला नगर पालिका परिषद को एक आर्दश नगर पालिका बनाना है । उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए अलग अलग स्थितियों में
रोडमैप तैयार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका जन संपर्क अभियान जारी है तथा लोगों के दुख सुख को लेकर घर घर जा रहे हैं।जिसके चलते उन्हें लोगों का अपार जन समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव लड़ने का अवसर दिया तो यह सीट जीतकर भाजपा के झोली में डालने का काम करेगें।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पिछले 7 साल के कार्य को सही बताते कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास के सारे रिकार्ड टूट चुके हैं नगर क्षेत्र हो या फिर विधानसभा क्षेत्र में विकास चारों तरफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को मूल आधार मानकर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका का बेटा हूँ इस बार लोग चुनाव में मतदान करके जीतायेगे और सेवा का अवसर देगें।
इधर भाजपा नेता महेन्द्र कुमार बाल्मीकि के राजनैतिक कैरियर की बात करें तो उन्होंने सन 2000 में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सदयस्ता ग्रहण की थी जिसके बाद पार्टी ने उन्हें दो बार भाजपा अनुसुचित मोर्चा में पन्तनगर मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी। बाद उन्हें जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वही वर्तमान में ऊधम सिंह नगर जिले में भाजपा अनुसुचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष है।इसे पूर्व नगला बताओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष भी रहे चुके जिसके चलते उन्होंने नगला बचाने के कड़ी मेहनत करते हुए लोगों बड़ी राहत दिलाई।

उन्होंने पढ़ाई में ग्रेजुएशन कर रखा है। वही गरीब बेटियों की शादियों में उनका अहम योगदान रहेता तथा पिछले लम्बें समय से गरीब बच्चों को शिक्षा भी उनके द्वारा निशुल्क दी जा रही है।वही क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं समाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी रहती है उनको लोग नगर में गुरु जी के नाम से पुकारते है वही वर्ष 2012 और 2017 के हुए विधानसभा चुनाव में महेन्द्र कुमार बाल्मीकि ने विशेष भूमिका निभाते हुए पन्तनगर की सभी बुथों पर भाजपा को जीत दिलाई थी जिसमें नगर पन्तनगर से भाजपा को लगभग 70 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे। महेन्द्र कुमार बाल्मीकि किच्छा विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश शुक्ला के बेहद करीबी बताए जाते हैं। इधर क्षेत्र का युवा वर्ग भी महेन्द्र कुमार बाल्मीकि को नगर पालिका का चैयरमेन बनाना चाहता हैं।फिलहाल चुनाव अभी काफी दूर है लेकिन चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है।