प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित हुआ रक्तदान शिवर

खबर शेयर करें

पीएम मोदी के जन्म दिन पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

रिपोर्टर गौतम सरकार

रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन भारी बारिश के बावजूद धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। सिटी क्लब में रक्तदान महादान के संकल्प के साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का शुभारम्भ भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, विधायक शिव अरोरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर एसडीएम प्रत्युश सिंह, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना,विधायक शिव अरोरा समेत दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि देश के कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पूरा देश सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहा है, जिसके तहत 15 दिन तक विभिन्न सेवा के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। आज पूरे विश्व में भारत का ने अपना अलग स्थान बनाया है देश एक बडी शक्ति के रूप में उभर कर आया है।अपने जन्म दिन पर प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व में कई योजनाओं का श्रीगणेश किया गया है, जो कि आने वाले समय में देश के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की छवि आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार है। आज भी हर वर्ग हर तबके मोदी से प्रभावित है और उनको पसंद करते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन, उनके व्यक्तित्व सहित उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही विधायक शिव अरोरा ने भी प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों का आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गयी।