पुष्कर सिंह धामी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई हमारे संवाददाता विशेष शर्मा

खबर शेयर करें

स्लग : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर व
एंकर : चंपावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर धामी की विशाल जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण के साथ ही ढोल नगाढ़े बजाये तथा जमकर आतिशबाजी व नारेबाजी की। बता दें कि चंपावत में हुए उपचुनाव के परिणाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ऐतिहासिक जीत मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी के चलते भाजपा कार्यकर्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता के नेतृत्व में भगत सिंह चौक कार्य करते हुए। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि यह जीत चंपावत की जनता की जीत के साथ-साथ प्रदेशभर की जनता की जीत है उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनकर प्रदेश के होने वाले विकास को नई दिशा देने का काम किया है
बाइट : विकास गुप्ता ………… भाजपा मंडल अध्यक्ष बाजपुर