द्रोपदी मर्मू की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

खबर शेयर करें

टॉप -हरिद्वार

संपादक ब्यूरो हेड विनोद कुमार अग्रवाल

स्लग -द्रोपदी मुर्मू जीत के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

एंकर -देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू जीत हासिल की है। एनडीए प्रत्याशी की जीत से बीजेपी में खुशी की लहर है। ज्वालापुर पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अपने कैप कार्यालय में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी प्रकट किया। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि यह बीजेपी में ही संभव है।उन्होंने कहा की आज हम सब भारत वासियों के लिए हर्ष का दिन है। जब आजाद भारत में पहली बार देश के सर्वोच्च पद पर अनुसूचित जनजाति द्रोपदी मुर्मू बैठ रही हैं। देश को 15 वें राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू मिली है। यह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी के राज में ही संभव हो सकता है। जब लोकतंत्र की स्थापना करते हुए पंक्ति के पीछे खड़े होने वाले व्यक्ति की भी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है। सुरेश राठौड़ ने कहा कि विपक्ष को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है उन्होंने कहा की विपक्ष को भाजपा सरकार के द्वारा कई बार झटके दिए जा चुके हैं अबे समझ लेना चाहिए कि जनता उनकी मंशा अच्छे से समझने लगी है इसलिए विपक्ष से जनता का भरोसा उठता जा रहा है।

बाइट -सुरेश राठौर पूर्व विधायक ज्वालापुर